जानकारी के अनुसार जोधपुर से जम्मू जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से यात्रियों में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलने पर बुधवार सुबह करीब 11.10 बजे पायलट ने नोखा रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पहले आउटर सिग्नल पर ट्रेन को तुरंत रोक दिया। करीब पंद्रह मिनट में डिब्बों में लगे अग्निशमन यंत्रों की मदद से स्थिति पर काबू पा लिया गया। इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से नोखा रेलवे स्टेशन लाया गया। नोखा रेलवे स्टेशन पर इंजीनियरिंग कर्मचारियों ने लगभग 15 मिनट में तकनीकी खामी की मरम्मत की। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट और लेदर बाइंडिंग में तकनीकी खराबी को आग लगने का कारण बताया गया। इस दौरान करीब तीस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। इसके बाद सुबह 11.42 बजे ट्रेन को सुरक्षित रूप से जम्मू की ओर रवाना कर दिया गया।
Related Posts
पटवारी व ई मित्र संचालक चार हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी बीकानेर टीम की एसयू को…
पुलिस कार्रवाई के दौरान युवती के झुलसने पर आयोग ने लिया प्रसंज्ञान
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 24 जून । राज्य मानवाधिकार आयोग ने जगतपुरा के महल रोड इलाके में वीआईपी मूवमेंट के…
अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन 17 जून से
ख़बर शेयर करें -अजमेर, 15 जून। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियो की सुविधा के लिए अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा…
