दो व्यक्ति दुकान पर आए और सोने का ओम मांगा। मना करने पर उन्होंने दो चूड़ी दिखाईं। उन्होंने इन चूड़ियों में लाख भरवाने की बात की। इसके बाद उन्होंने चार सोने की अंगूठियां देखने की बात कही। एक-एक करके दोनों दुकान से चले गए और वापस नहीं लौटे। आधे घंटे तक ठगों के न लौटने पर बच्चों ने परिजनों को सूचना दी। जब एक स्वर्णकार से ठगों द्वारा दी गई चूड़ियों की जांच कराई गई तो वे पीतल की निकलीं। चोरी की गई अंगूठियों की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीओ अमित पाठक ने बताया कि ठगी की शिकायत मिल गई है इसका मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।
Related Posts
उप्र भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात
ख़बर शेयर करें -लखनऊ, 30 दिसंबर । उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री…
हत्या व लूट के दो दोषियों को आजीवन कारावास
ख़बर शेयर करें -थाना मटसेना के गांव नानपी निवासी दिनेश चन्द्र यादव के घर पर 28/29 मार्च 2004 में बदमाशों…
वकील होने की बात छिपाकर जनहित याचिका दाखिल करना ‘अदालत के अधिकार का गंभीर दुरुपयोग’ : हाईकाेर्ट
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 28 जुलाई । इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मंगलवार को एक जनहित याचिका खारिज करते हुए कहा…
