25 सितंबर को सभी नागरिक एक दिन, एक घंटा, एक साथ थीम पर स्वच्छता श्रमदान में शामिल हों : डीएम

जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक और गीले-सूखे कूड़े को अलग करने पर विशेष बल दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप दशहरे से पहले सभी सड़कों को गड्ढा-मुक्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या नगर निकायों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। जिलाधिकारी ने आमजन से आह्वान किया कि सभी लोग इस अभियान का हिस्सा बनें और अपने-अपने मोहल्लों, बाजारों व सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने में योगदान दें, ताकि कानपुर नगर स्वच्छता की दिशा में एक नई मिसाल कायम कर सके।