वाराणसी, 21 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 28 अप्रैल को प्रस्तावित वाराणसी दौरे की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम शहर पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरते ही जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका काफिला सर्किट हाउस के लिए रवाना हुआ। सर्किट हाउस सभागार में मुख्यमंत्री विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के दौरान वे प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं, शहर में प्रगति पर चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी लेंगे और अंतिम सूची को मंजूरी देंगे। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री बीएलडब्ल्यू स्थित प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनसभा स्थल का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। साथ ही वे काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम के लिए पुनः सर्किट हाउस लौटेंगे। उनके आगमन को देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र विभिन्न मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया है।
Related Posts
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास 500 एकड़ में बसेगा जापानी शहर
ख़बर शेयर करें -बैठक के दौरान यीडा ने मेडिकल डिवाइस पार्क का अवलोकन प्रस्तुत करते हुए जापानी प्रतिनिधिमंडल को बताया…
अटाला मस्जिद मामले की सुनवाई टली,कोर्ट ने अगली तारीख 26 फरवरी तय की
ख़बर शेयर करें -यह वाद स्वराज वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा ने पीस कमेटी जामा मस्जिद (अटाला मस्जिद)…
मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर
ख़बर शेयर करें -लखनऊ, 18 जुलाई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के…
