वाराणसी, 21 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 28 अप्रैल को प्रस्तावित वाराणसी दौरे की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम शहर पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरते ही जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका काफिला सर्किट हाउस के लिए रवाना हुआ। सर्किट हाउस सभागार में मुख्यमंत्री विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के दौरान वे प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं, शहर में प्रगति पर चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी लेंगे और अंतिम सूची को मंजूरी देंगे। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री बीएलडब्ल्यू स्थित प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनसभा स्थल का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। साथ ही वे काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम के लिए पुनः सर्किट हाउस लौटेंगे। उनके आगमन को देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र विभिन्न मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया है।
Related Posts
चम्बल मैराथन : पंचनद के ऐतिहासिक तट पर रचा गया नया इतिहास
ख़बर शेयर करें -चम्बल मैराथन : पंचनद के ऐतिहासिक तट पर रचा गया नया इतिहास –चम्बल प्रदेश के स्थापना की…
छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में बाराबंकी के सीओ सिटी हटे, इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
ख़बर शेयर करें -आरएन यूनिवर्सिटी में साेमवार काे प्रदर्शन कर रहे एलएलबी छात्रों एवं अखिल विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं…
आज़ाद की निर्भीकता और आत्मविश्वास देख अचरज में पड़ गया था ब्रिटिश जज: डॉ आनंद सिंह
ख़बर शेयर करें -आज़ाद की निर्भीकता और आत्मविश्वास देख अचरज में पड़ गया था ब्रिटिश जज: डॉ आनंद सिंह कानपुर,…
