Thelokjan

site logo

मुकेश खन्ना ने कहा- ‘लड़की सेक्स करने को बोले तो वो धंधा कर रही है’, एक्टर पर भड़के यूजर्स

‘शक्तिमान’ फेम अभिनेता मुकेश खन्ना कई बार विवादित बयान से चर्चा में रहते हैं। मुकेश खन्ना अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियोज शेयर कर अपनी राय रखते रहते हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने जो बातें कही हैं वह सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे। मुकेश खन्ना का कहना था कि कोई लड़की अगर किसी लड़के से सेक्स करने के लिए कहती है तो वह धंधा कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजों में लोगों को नहीं पड़ना चाहिए।

लड़कियों के बारे में क्या बोले मुकेश खन्ना

वायरल हो रहे वीडियो में मुकेश खन्ना कहते हैं, ‘कोई भी लड़की किसी लड़के को कहे कि “मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं” तो वो लड़की, लड़की नहीं है, वो धंधा कर रही है क्योंकि इस तरह की निर्लज्ज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं कहेगी। अगर वो करती है तो वो सभ्य समाज की नहीं है। वो उसका धंधा है। आप उसमें भागीदर मत बनिए।‘

यूजर्स के कमेंट्स

वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘सॉरी शक्तिमान इस बार आप गलत हैं।‘ एक अन्य ने लिखा, ‘रूढ़िवादी सोच कायम रहे।‘ एक यूजर ने कहा, ‘और लड़कों के बारे में कुछ नहीं कहा।‘ एक ने लिखा, ‘ठीक है कूल, अब एक वीडियो बनाओ सभ्य समाज का लड़का।‘
 

मीटू मूवमेंट पर कही थी ये बात

मुकेश खन्ना ने 2020 में मीटू मूवमेंट को लेकर कहा था कि यौन शोषण या किसी भी तरह का शोषण औरतों के साथ तब होता है जब वो काम के लिए बाहर जाती हैं। उस वक्त भी उन्हें कड़ी प्रतिक्रिया झेलनी पड़ी थी।

‘शक्तिमान’ पर बनाने वाले हैं फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो मुकेश खन्ना शक्तिमान सीरियल पर फिल्म बनाने वाले हैं। टीजर रिलीज कर फिल्म का ऐलान किया गया था। अभी तक इसके स्टारकास्ट के बारे में जानकारी नहीं आई है। 

Source

Must Read

Latest News

नैनीताल हाईकोर्ट की शिफ्टिंग की केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, बताई जा रही ये वजह…

उत्तराखंड हाईकोर्ट की शिफ्टिंग को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि लंबी खीचतान और विरोध के बीच केन्द्र सरकार ने

इस विभाग में प्रमोशन के बाद मिली नयी तैनाती, देखें आदेश

अविकल उत्तराखंड देहरादून। पुलिस विभाग में पदोन्नति के बाद सब इंस्पेक्टर से निरीक्षक बने 15 पुलिसकर्मियों को नयी तैनाती दी गयी। आईजी कार्मिक विम्मी सचदेवा

राहुल गाँधी के प्रेस कांफ्रेंस की 10 बड़ी बातें, पढ़िए क्या बोले राहुल

नई दिल्ली | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने आज दोपहर 1 बजे, अपनी लोकसभा सदस्य्ता रद्द होने के बाद पहली बार प्रेस कांफ्रेंस