Thelokjan

site logo

तीन मामलों में ज़मानत मिलने के बाद भी फिलहाल जेल में ही रहेगा श्रीकांत त्यागी

नई दिल्ली | महिला के साथ छेड़छाड़ का केस मिलकर श्रीकांत त्यागी को कुल तीन मामलों में ज़मानत मिल गयी है।
इसके बावजूद वो अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएगा क्योंकि पुलिस ने उस पर गैंगस्टर एक्ट लगा रखा है। कैमरे में महिला को गाली देते नजर आए नोएडा के नेता श्रीकांत त्यागी को 9 अगस्त को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया था। महिला के साथ बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ में गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने मेरठ में श्रीकांत त्यागी समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले श्रीकांत त्यागी फरार था। यूपी पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद उसे गिरफ्तार किया था। यूपी पुलिस ने उस पर 25,000 रुपये का इनाम भी रखा था।

गौतमबुद्धनगर पुलिस के मुताबिक उसकी सोशल मीडिया टीम की तरफ से एक नोटिफिकेशन आया था, जिसमें ओमैक्स का वीडियो था। इस पर पुलिस ने संज्ञान लिया। वीडियो 5 अगस्त की घटना का था। पुलिस ने पीड़ित से संपर्क किया। फिर पीड़ित से शिकायत लेकर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमें बनाई थीं। आरोपी यूपी से बाहर भी गया था। तलाश के लिए तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई थी। आरोपी पुलिस से बड़ी चालाकी से बचता रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी फ्लाइट के जरिए शुरू में लखनऊ भागना चाहता था। पहले वह दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ गया, फिर मेरठ, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, ऋषिकेश गया। फिर वापस मेरठ के आसपास घूमता रहा। उसने दो बार अपने मोबाइल बदले और गाड़ियां बार-बार बदलीं। नौ अगस्त को सुबह आरोपी को मेरठ के पास से उसके सहयोगियों के साथ अरेस्ट कर लिया गया था। उसके साथ नकुल त्यागी, संजय और राहुल को भी पकड़ा गया था। आरोपी के पास 5 गाड़ियां हैं जो कि बरामद कर ली गई थीं।

त्यागी ने हर गाड़ी के वीआईपी नंबर के लिए एक लाख 10 हज़ार रुपये खर्च किए थे। उसके पास जो विधायक का स्टीकर था वह उसे स्वामी प्रसाद मौर्या से मिला था। उसकी संपत्तियों की जांच जारी है। आरोपी ने कहा था कि उसने महिला के साथ जो भी किया, वह गलत किया है इस पर इसे पछतावा है।

ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी की एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप में त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 3 साल पहले सोसाइटी में कब्जे का विवाद शुरू हुआ था। त्यागी द्वारा सोसायटी के साझा क्षेत्र में पौधे लगाने पर पीड़ित महिला ने आपत्ति जताई थी, जिससे वो भड़क उठा और जमकर हंगामा किया। मामले से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज किया। साथ ही इसके पुलिस ने इस मामले में 6 पुलिसकर्मियों को सस्‍पेंड भी किया। इतना ही नहीं मामले में शिकायतकर्ता महिला को दो निजी सुरक्षा अधिकारी मुहैया कराए गए और श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट लगाया।

 

 

Must Read

Latest News

वेडिंग डेस्टिनेशन से जुड़े सुझाव पर अमल किया जायेगा- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को कैम्प कार्यालय सभागार में डेस्टिनेशन वेडिंग पर उत्तरी भारत के प्रमुख वेडिंग प्लानर्स के साथ वर्चुअल

Uttrakhand: सीमान्त इलाके के लाभार्थियों को मिली घर की चाबी और चेक

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जनपद चमोली के पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित ‘‘लाभार्थी सम्मान समारोह’’ में प्रतिभाग करते हुए ₹ 229.3 करोड़

पहली बार मात्र 9 माह में किसी आयोग और बोर्ड ने पूरी की भर्ती प्रक्रिया: सीएम योगी

लखनऊ: योगी सरकार की निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लगातार जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन रोजगार के तहत अब तक साढ़े 6 लाख

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चमोली जिले में चुनाव तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून। जनपद में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियां जोरों पर है। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपादित कराए जाने को लेकर मुख्य

रामलला आ गए हैं और अपराधियों का राम नाम सत्य भी हो गया है : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ,  हमारा अन्नदाता किसान जब आपस में मिलता है तो राम-राम कहता है। आज अयोध्या में रामलला भी आ गए हैं और प्रदेश के अपराधियों