Thelokjan

site logo

Chandigarh MMS काण्ड : शिमला से गिरफ्तार किया गया आरोपी लड़का

चंडीगढ़ | चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के वीडियो लीक मामले में शिमला से एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। यह अभी तक इस मामले में गिरफ्तारी है। इससे पहले पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की छात्रा को गिरफ्तार किया था। छात्रा पर आरोप है कि वह हॉस्टल में लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाती थी और फिर शिमला में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड को भेजती थी। हालांकि पुलिस और विश्वविद्यालय ने इस दावे को खारिज किया था। यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर ने कहा था कि आरोपी छात्रा ने केवल खुद का ही वीडियो शूट करके भेजा था।

आरोपी युवक की तलाश में पंजाब पुलिस शिमला पहुंची थी। आरोपी छात्रा ने अपने मोबाइल में आरोपी युवक की तस्वीर भी दिखायी थी। पंजाब पुलिस ने कहा था कि छात्रा शिमला में रहने वाले आरोपी युवक को अच्छी तरह जानती है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के मोबाइल कि फरेंसिक जांच होने के बाद बाकी जानकारी सामने आएगी।

CM भगवंत मान को कांग्रेस
मुख्मंत्री भगवंत मान ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने इस मामले पर चिंता चताते हुए पंजाब सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को चंडीगढ़ कैंपस में जाना चाहिए और इस पूरा जायजा लेना चाहिए। वह केवल ट्वीट करके इसे अनदेखा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, यह एक बेहद संवेदनशील मामला है और इसपर कड़ी कार्रवाई करना जरूरी है।

कांग्रेस नेता ने कहा – यह समय ट्विटर-ट्विटर खेलने का नहीं है। यह महिला छात्रों से जुड़ा विषय है और बहुत ही गंभीर मामला है। एक तरफ तो उच्चस्तरीय जांच की बात कही जा रही है और दूसरी तरफ यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर कह रहे हैं कि कुछ हुआ ही नहीं। इस तरह कैसी जांच की जाएगी ?

कार्रवाई की मांग को लेकर विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फ़िलहाल दो दिन विश्वविधयालय में क्लासेस नहीं होंगी।

 

Must Read

Latest News

वेडिंग डेस्टिनेशन से जुड़े सुझाव पर अमल किया जायेगा- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को कैम्प कार्यालय सभागार में डेस्टिनेशन वेडिंग पर उत्तरी भारत के प्रमुख वेडिंग प्लानर्स के साथ वर्चुअल

Uttrakhand: सीमान्त इलाके के लाभार्थियों को मिली घर की चाबी और चेक

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जनपद चमोली के पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित ‘‘लाभार्थी सम्मान समारोह’’ में प्रतिभाग करते हुए ₹ 229.3 करोड़

पहली बार मात्र 9 माह में किसी आयोग और बोर्ड ने पूरी की भर्ती प्रक्रिया: सीएम योगी

लखनऊ: योगी सरकार की निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लगातार जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन रोजगार के तहत अब तक साढ़े 6 लाख

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चमोली जिले में चुनाव तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून। जनपद में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियां जोरों पर है। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपादित कराए जाने को लेकर मुख्य

रामलला आ गए हैं और अपराधियों का राम नाम सत्य भी हो गया है : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ,  हमारा अन्नदाता किसान जब आपस में मिलता है तो राम-राम कहता है। आज अयोध्या में रामलला भी आ गए हैं और प्रदेश के अपराधियों