Thelokjan

site logo

आम आदमी पार्टी ने कानपुर के रवि प्रताप को बनाया उत्तर प्रदेश की युथ विंग का प्रदेश सचिव

उत्तर प्रदेश | अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की एक ख़ास बात ये है कि वह अकधिक्तर पढ़े लिखे लोगों को अपनी पार्टी में जोड़ती है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी में एक बिलकुल नई नियुक्ति हुई है।

आम आदमी पार्टी के साथ लम्बे समय से जुड़े और एक कार्यकर्त्ता तथा वालंटियर के तौर पर कई अलग अलग राज्यों में जाकर काम करने वाले रवि प्रताप को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्री संजय सिंह की स्वीकृति के साथ, पार्टी की उत्तर प्रदेश की युथ विंग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

रवि प्रताप का कहना है की वह आम आदमी पार्टी और अरविन्द केजरीवाल की ईमानदारी और राजनीति करने के तरीके से प्रभावित हुए और उन्होंने नौकरी छोड़ कर इस पार्टी के लिए सक्रीय रूप से काम करने का फैसला किया। इन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान संत लोंगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संगरूर से B.Tech & M.Tech किया और इसी पढाई लिखाई के दौरान ये आम आदमी पार्टी से एक वालंटियर के रूप में जुड़े। पढाई पूरी करने के बाद इन्होंने देश की कुछ बहुप्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी की, मगर बाद में इन्होंने “फुल टाइम” AAP और देश हित के लिए काम करने का फैसला किया।

ज़िंदा डेमोक्रेसी के साथ ख़ास बातचीत में इन्होंने बताया कि, इन्हें केजरीवाल जी द्वारा संबोधित ‘मेक इंडिया नंबर १’ कैंपेन को आगे बढ़ाने के लिए काम करना है, देश के हर गरीब परिवार के बच्चों को अच्छी शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी है जिससे, देश के हर परिवार का हर बच्चा अच्छी पढाई हासिल कर अपना जीवन संजो सके तथा जैसे दिल्ली की शिक्षा नीति हुए शिक्षा व्यवस्था अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जानी जाती है वैसे ही देश के हर राज्य की शिक्षा व्यवस्था को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचानी जाए। इसी के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ कर अपने राज्य और अपने देश के लिए काम करना है।

 

Must Read

Latest News

2017 से पहले जिन विद्यालयों में बच्चे आने से डरते थे, 6 वर्ष में वहां 55 से 60 लाख अतिरिक्त बच्चों की बढ़ी है संख्याः सीएम योगी

लखनऊ। 2017 से पहले बेसिक शिक्षा स्कूलों में बच्चे आने से डरते थे, लोगों में उत्साह नहीं था। स्कूलों में पेड़ों की जगह झाड़ियां जमा

फिजा के सदस्यों को पूरे यूपी के फिजियोथिरेपिस्ट देंगे मुफ्त परामर्श

द इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथिरेपी और फेडरेशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (फिजा) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को साकेत नगर स्थित एक होटल में

उत्तर प्रदेश- AI के जरिए बेसिक के बच्चे सीख रहे कविताएं एवं पहाड़े, शिवेंद्र ने तैयार किए AI शिक्षक

हरदोई। टेक्नोलॉजी जैसे जैसे एडवांस होती जा रही है, वैसे वैसे लोग भी इसका जमकर फायदा उठा रहे है। जहां पहले सरकारी स्कूलों की शिक्षा