Thelokjan

site logo

BJP जन आक्रोश यात्रा : देवली में भाजपा नेता ने कांग्रेस को जमकर कोसा, नीतियों पर उठाए सवाल

राजस्थान | बीजेपी की ओर से निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा आज सोमवार शाम देवली पहुंची। आक्रोश यात्रा के माध्यम से भाजपा के वरिष्ठ वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। वहीं मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जमकर कोसा। इससे पहले शाम को जनाक्रोश यात्रा जयपुर चुंगी नाका से शहर में प्रवेश किया। जनाक्रोश यात्रा में पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर समेत भाजपा नेता वाहन यात्रा के रूप में पेट्रोल पंप चौराहे पहुंचे, लेकिन यहां पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी पहले से मौजूद थे। इस दौरान सैनी ने पैदल ही शहर में जन आक्रोश यात्रा निकालने की बात कही। इस पर सभी पदाधिकारी भी पैदल चल दिए।

यात्रा पेट्रोल पंप चौराया नगरपालिका, छतरी चौराहा, होते हुए चौपाल स्थल ममता सर्कल पहुंची। इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जन आक्रोश यात्रा के जरिए प्रदेश में 20 हजार जनसभाएं होगी। जिनके माध्यम से 2 करोड़ लोगों तक पार्टी अपनी बात पहुंचाएगी। जन आक्रोश यात्रा विधानसभा के प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंच रही है।

उन्होंने कहा कि 11 हजार 500 करोड़ की जल जीवन मिशन योजना सरकार की उदासीनता के चलते पूरी नहीं हुई। जबकि इसमें 80 अनुपात 20 का योगदान है, यानी 80 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार दे रही। वहीं पिछले 4 सालों में प्रदेश पर 40 प्रतिशत से अधिक कर्ज का भार बड़ा है। आमजन को यह जानना जरूरी है और यही बताना यात्रा का मुख्य उद्देश्य हैं। कांग्रेसी शासन काल में 1.31 लाख महिलाओं के साथ अभद्रता व अत्याचार के मामले हुए हैं। इनमें 27 हजार मामले बलात्कार हैं, यह बेहद चिंताजनक आंकड़े है। वहीं सरकार की लापरवाही की वजह से रीट व प्रशासनिक परीक्षा के पेपर भी लीक हुए हैं। जिसके चलते शिक्षा मंत्री को हटाना पड़ा वहीं चिकित्सा मंत्री को भी हटाकर गुजरात का प्रभारी बनाना पड़ा। यही हाल परिवहन मंत्रालय का भी है। गत 4 साल में बजरी के नाके कमाई के अड्डे बन गए। खान मंत्री जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। कांग्रेस की विधायक की इसकी पुष्टि कर रहे हैं।

कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
इससे पहले पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर ने संबोधित करते हुए कांग्रेस की नीतियों को आड़े हाथों लिया और कहा कि कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ ना होकर आम आदमी का गला दबा रहा है। कानून व्यवस्था बिगड़ रही है, केंद्र सरकार ने आमजन का ख्याल रखा है। लेकिन कांग्रेस सरकार प्रदेश में विफल रही।

लाइट की व्यवस्था नहीं होने से हुई परेशानी
जनाक्रोश यात्रा के तहत ममता सर्कल पर आयोजित हुई। जनसभा की शुरुआत के साथ ही अंधेरा हो गया। इसके चलते मंच पर बैठे नेता अंधेरे में रहे। इस दौरान समीप स्थित मंदिर में भी आरती होने की वजह से भाजपा नेता नरेश बंसल ने अपना संबोधन रोक दिया। वहीं मंच भी काफी छोटा था। इससे पहले मंच पर पूर्व मंत्री सैनी व पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर के समर्थकों ने उन्हें माला पहनाई। इस दौरान मंच संचालन कर रहे कार्यकर्ताओं ने समर्थकों को केवल पार्टी के नारे लगाने की बात कही। मंच का संचालन यात्रा सहसंयोजक अंकित जैन और उमाशंकर खुटेटा ने किया।

जनाक्रोश यात्रा में यात्रा के देवली संयोजक नेमीचंद जैन, भाजपा के महेश मंगल, भाजयुमो अध्यक्ष मनोज शर्मा, नवल किशोर चतुर्वेदी, रतन मंगल, सत्यनारायण माहेश्वरी, मुकेश सिंहल, भाजयुमो महामंत्री सुनील जैन, दीनबंधु नागर, बालकिशन मालू, रजनीश दीपक, छीतर लाल डागर समेत मौजूद थे।

 

Must Read

Latest News

2017 से पहले जिन विद्यालयों में बच्चे आने से डरते थे, 6 वर्ष में वहां 55 से 60 लाख अतिरिक्त बच्चों की बढ़ी है संख्याः सीएम योगी

लखनऊ। 2017 से पहले बेसिक शिक्षा स्कूलों में बच्चे आने से डरते थे, लोगों में उत्साह नहीं था। स्कूलों में पेड़ों की जगह झाड़ियां जमा

फिजा के सदस्यों को पूरे यूपी के फिजियोथिरेपिस्ट देंगे मुफ्त परामर्श

द इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथिरेपी और फेडरेशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (फिजा) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को साकेत नगर स्थित एक होटल में

उत्तर प्रदेश- AI के जरिए बेसिक के बच्चे सीख रहे कविताएं एवं पहाड़े, शिवेंद्र ने तैयार किए AI शिक्षक

हरदोई। टेक्नोलॉजी जैसे जैसे एडवांस होती जा रही है, वैसे वैसे लोग भी इसका जमकर फायदा उठा रहे है। जहां पहले सरकारी स्कूलों की शिक्षा