Thelokjan

site logo

सीएम ने रुद्राभिषेक कर की लोककल्याण की कामना लोगों की समस्याएं भी सुनीं

गोरखपुर | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रुद्राभिषेक करने के बाद जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का त्वरित और संतुष्टिपरक समाधान कराया जाएगा।

रविवार को मकर संक्रांति पर गुरु गोरखनाथ को आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकमंगल की कामना की थी। सोमवार को भी उनकी दिनचर्या प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना से शुरू हुई। इस निमित उन्होंने गन्ने के रस से रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से जनकल्याण की प्रार्थना की। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में सम्पन्न हुआ।

रुद्राभिषेक अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर परिसर महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे और करीब 300 फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक वह खुद गए और बड़े इत्मीनान से एक-एक कर सबकी बात सुनी। सबको आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। हर समस्या का जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण समाधान होगा। कई फरियादी गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने कहा इस्टीमेट उपलब्ध होते ही भरपूर मदद की जाएगी। पैसे के अभाव में किसी का इलाज बाधित नहीं होने दिया जाएगा। जमीन कब्जाने की कुछ शिकायतों पर उन्होंने कहा कि सरकार हर गरीब के साथ खड़ी है। जमीन कब्जा करने या दबंगई करने वालों को करारा कानूनी सबक सिखाया जाएगा। सीएम से मिली आश्वस्ति के बाद सभी फरियादी संतुष्ट नजर आए।

Must Read

Latest News

वेडिंग डेस्टिनेशन से जुड़े सुझाव पर अमल किया जायेगा- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को कैम्प कार्यालय सभागार में डेस्टिनेशन वेडिंग पर उत्तरी भारत के प्रमुख वेडिंग प्लानर्स के साथ वर्चुअल

Uttrakhand: सीमान्त इलाके के लाभार्थियों को मिली घर की चाबी और चेक

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जनपद चमोली के पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित ‘‘लाभार्थी सम्मान समारोह’’ में प्रतिभाग करते हुए ₹ 229.3 करोड़

पहली बार मात्र 9 माह में किसी आयोग और बोर्ड ने पूरी की भर्ती प्रक्रिया: सीएम योगी

लखनऊ: योगी सरकार की निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लगातार जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन रोजगार के तहत अब तक साढ़े 6 लाख

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चमोली जिले में चुनाव तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून। जनपद में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियां जोरों पर है। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपादित कराए जाने को लेकर मुख्य

रामलला आ गए हैं और अपराधियों का राम नाम सत्य भी हो गया है : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ,  हमारा अन्नदाता किसान जब आपस में मिलता है तो राम-राम कहता है। आज अयोध्या में रामलला भी आ गए हैं और प्रदेश के अपराधियों