Thelokjan

site logo

Anushka Sharma ने किया Cannes 2023 में debut, सफ़ेद गाउन में बिखेरा सुंदरता का जलवा, देखिए तस्वीरें

मुंबई, महाराष्ट्र | बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कारपेट पर अपनी शानदार शुरुआत की। ये पहली बार था जब कान्स में अनुष्का ने शिरकत की। वहीं इस इवेंट में अनुष्का सफेद गाउन पहनकर पहुंचीं। जिसमें बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में डेब्यू किया। अनुष्का का यह गाउन लंदन के डिजाइनर रिचर्ड क्वीन ने डिजाइन किया है। अनुष्का ने व्हाइट कलर की ऑफ शोल्डर बॉडीफिडेट ड्रेस पहना था, जिसमेंबेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

कानों में छोटे से ईयररिंग्स और और हाथों में अंगूठी पहने अनुष्का बेहद ही खूबसूरत लग रही है। ये ड्रेस फ्लावर की डिटेलिंग के साथ और भी ग्रेसफुल लग रही है। साथ ही अनुष्का मिनिमल मेकअप में नजर आई। अगर अनुष्का की हेयर स्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने आउटपिट को कंप्लीट करने के लिए स्लीक हेयर बन चुना था।

अनुष्का सिनेमा में महिलाओं को सम्मानित करने के लिए रेड कारपेट पर वॉक किया.इस समारोह में उनके साथ अभिनेत्री केट विंसलेट भी रही। अनुष्का कान्स में लोरियल को रिप्रेजेंट कर रही थीं और उनके साथ एंबेसडर ईवा लोंगोरिया और एंडी मैकडॉवेल ने भी रेड कारपेट पर वॉक किया। अगरवर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार फिल्म कला में देखा गया था, जिसमें वो कैमियो की भूमिका में नजर आई थी।

जल्द ही अनुष्का शर्मा फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली हैं. जो पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर एक बायोपिक है। वहीं इस फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है।

 

 

 

 

 

Must Read

Latest News

2017 से पहले जिन विद्यालयों में बच्चे आने से डरते थे, 6 वर्ष में वहां 55 से 60 लाख अतिरिक्त बच्चों की बढ़ी है संख्याः सीएम योगी

लखनऊ। 2017 से पहले बेसिक शिक्षा स्कूलों में बच्चे आने से डरते थे, लोगों में उत्साह नहीं था। स्कूलों में पेड़ों की जगह झाड़ियां जमा

फिजा के सदस्यों को पूरे यूपी के फिजियोथिरेपिस्ट देंगे मुफ्त परामर्श

द इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथिरेपी और फेडरेशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (फिजा) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को साकेत नगर स्थित एक होटल में

उत्तर प्रदेश- AI के जरिए बेसिक के बच्चे सीख रहे कविताएं एवं पहाड़े, शिवेंद्र ने तैयार किए AI शिक्षक

हरदोई। टेक्नोलॉजी जैसे जैसे एडवांस होती जा रही है, वैसे वैसे लोग भी इसका जमकर फायदा उठा रहे है। जहां पहले सरकारी स्कूलों की शिक्षा