Thelokjan

site logo

बस्ती में नाबालिक लड़की का गैंगरेप फिर हत्या, BJP नेता सहित तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश | बस्ती में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें बीजेपी किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह मुख्य आरोपी है। इसके अलावा गिरफ्तार किए गए अन्य दो आरोपी भी बीजेपी के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।

सोमवार की रात किशोरी से पहले हैवानियत की गई फिर उसे मौत के घाट उतारा दिया गया। आरोपी कुंदन सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मृतका बीते छह-सात माह से उसके साथ संपर्क में थी। दोनों की फोन पर बातचीत होती थी।

सोमवार की शाम कुंदन उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया और अपने घर ले गया था। वहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। नाबालिग बेहोश हो गई, इसके बाद भी दरिंदे उसके साथ गलत काम करते रहे।

घसीटकर ले गए सीढ़ियों के नीचे फिर सड़क किनारे फेंका
इस दौरान किशोरी का काफी खून बह गया। तीनों आरोपी उसे घसीट कर सीढ़ियों से नीचे ले गए और सड़क किनारे फेंक दिया। खून के निशान काफी दूर तक मिले हैं। रात करीब दस बजे किशोरी का शव मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। बुधवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रेप और हत्या के मामला दर्ज किया गया है।

पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई और खून बहने और न्यूरो इंजरी के चलते लड़की की मौत हुई। पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर कुंदन सिंह के मकान की जांच की। दूसरी मंजिल पर एक कमरे में बेड पर बिछा गद्दा खून से सना मिला।

देर रात तक चलती थीं कुंदन सिंह के मकान में दावतें
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य भी जुटाए हैं। कुंदन सिंह के मकान से कपड़ों के ढेर में पड़ी खून से सनी बेडशीट बरामद की गई है। ग्रामीणों की मानें तो कुंदन सिंह का मकान अक्सर खाली ही रहता है। मगर, कई बार लोग यहां आते रहते हैं। देर रात तक दावतों का दौर भी चलता था। वहीं इस मामले पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी चौधरी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच चल रही है।

Must Read

Latest News

वेडिंग डेस्टिनेशन से जुड़े सुझाव पर अमल किया जायेगा- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को कैम्प कार्यालय सभागार में डेस्टिनेशन वेडिंग पर उत्तरी भारत के प्रमुख वेडिंग प्लानर्स के साथ वर्चुअल

Uttrakhand: सीमान्त इलाके के लाभार्थियों को मिली घर की चाबी और चेक

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जनपद चमोली के पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित ‘‘लाभार्थी सम्मान समारोह’’ में प्रतिभाग करते हुए ₹ 229.3 करोड़

पहली बार मात्र 9 माह में किसी आयोग और बोर्ड ने पूरी की भर्ती प्रक्रिया: सीएम योगी

लखनऊ: योगी सरकार की निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लगातार जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन रोजगार के तहत अब तक साढ़े 6 लाख

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चमोली जिले में चुनाव तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून। जनपद में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियां जोरों पर है। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपादित कराए जाने को लेकर मुख्य