Thelokjan

UK:विपक्षी पार्टियों को सबक सिखाकर, भाजपा को समर्थन देगी जनता- सीएम

जालंधर/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जालंधर, पंजाब में होटल व्यवसायियों एवं उद्योगपतियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ में सबने भाग लेना है। उन्होंने सभी से संसदीय क्षेत्र जालंधर से भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

पूरे देश के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। पंजाब के लोगों का समर्थन मोदी के साथ है। पंजाब की भूमि सिख गुरुओं की भूमि है। धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र रक्षा के लिए सभी गुरुओं का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। पंजाब देश की तरक्की में अपना योगदान दे रहा है। देश को आगे बढ़ाने में पंजाब के लोगों का हर तरह से योगदान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। G 20, चंद्रयान सफलता, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया से भारत का मान बढ़ा है। आजादी के बाद सबसे ज्यादा हवाई अड्डे बीते 10 सालों में बने हैं। 2014 से पहले खास लोगों के लिए योजनाएं बनाई जाती थी। पर आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंत्योदय के सिद्धांत पर योजना बनाई जाती हैं। मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल-नल से जल, लखपति दीदी योजना, आयुष्मान योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अन्य कई योजनाओं ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदलने का काम किया है। आज देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज पंजाब में एम्स खुल गया है। पंजाब के लोगों ने उत्तराखंड के तराई क्षेत्र को बसाने का काम किया है। पंजाब के लोगों ने अकाली दल, कांग्रेस पार्टी, और आम आदमी पार्टी की सरकार देख ली है। निश्चित ही अब जनता इन पार्टियों को सबक सिखाने का काम करेगी और भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन देगी। उन्होंने कहा दिल्ली हरियाणा और चंडीगढ़ में कांग्रेस और आप पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और पंजाब में ये लोग आपस में लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा यह चुनाव भारत को दिशा देने का चुनाव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण करवाया गया है। गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादाें के नाम पर वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। उनका इतिहास भारत और दुनिया के सामने लाया गया है। मोदी के नेतृत्व में अगस्त 2021 में सिख धर्म के पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की तीन पवित्र प्रतियाँ पूरे सम्मान के साथ अफगानिस्तान से भारत लाई गई। उन्होंने कहा उत्तराखंड में भी सिख धर्म के बड़े स्थल हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी से संसदीय क्षेत्र जालंधर से भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विजय बनाकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देने का आग्रह किया। इस अवसर पर श अमित, डॉ. हरप्रीत सिंह, विनय रोहेला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Must Read

Latest News

सीएम धामी ने शिमला से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित विजय संकल्प यात्रा में किया प्रतिभाग

देहरादून/शिमला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसदीय क्षेत्र शिमला से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के पक्ष में आयोजित विजय संकल्प यात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता-जनार्दन से भाजपा को अपना अमूल्य मत देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “अबकी बार 400 पार” के संकल्प को साकार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस दौरान शिमला की जनता से मिले असीम स्नेह और प्रेम से मन अभिभूत है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले डेढ़ साल से कांग्रेस का शासन है। इस समयांतराल में ही जनता कांग्रेस से त्रस्त हो चुकी है। जनता इस बार कांग्रेस की तुष्टिकरण और देशविरोधी मानसिकता को नकारते हुए आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है।

UK:प्रदेश में अक्टूबर आखिर में लागू होगा यूसीसी कानून, 50 फीसदी से अधिक हो चुका नियमावली का ड्राफ्ट तैयार

देहरादून। देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का कानून बनाने के बाद अब उत्तराखंड की धामी सरकार इसे लागू करने की तैयारी में है। प्रदेश में यूसीसी कानून अक्टूबर आखिर तक लागू हो सकता है यूसीसी की नियमावली का ड्राफ्ट बनाने का काम 50 फीसदी से अधिक हो चुका है और अगले ढाई महीनों में नियमावली बनाने का काम पूरा हो जाएगा, लेकिन इसे लागू करने में थोड़ा और समय इसलिए लगेगा, क्योंकि इसके लिए पंचायत और निकाय स्तर पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण की आवश्यकता होगी। गृह विभाग को इस संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। एक्ट के तहत विवाह और लिव इन में रहने के लिए पंजीकरण की ऑनलाइन सुविधा भी होगी। इसके लिए वेबसाइट व पोर्टल बनाने का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यूसीसी की नियमावली बनाने का काम पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में गठित नौ सदस्यीय समिति कर रही है। समिति को यह कार्य फरवरी के दूसरे हफ्ते में दिया गया था। तब से अब तक समिति ने आधी नियमावली तैयार कर ली है और अब समिति को इस कार्य को निपटाने में मुश्किल से ढाई महीने का समय लगेगा। समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह के मुताबिक, समिति नियमावली ड्राफ्ट तैयार करने के साथ इसे लागू करने के तकनीकी पहलुओं पर काम कर रही है।

UK:दून के तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड, 42.8 डिग्री दर्ज किया गया अधिकतम तापमान

देहरादून। मई में बीते कुछ दिनों से हर रोज रिकॉर्ड तोड़ गर्मी दर्ज की जा रही है। दून के तापमान ने बृहस्पतिवार को तीसरी बार दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेशभर के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी तेवर दिखा रही है। गर्म हवाएं दिन के साथ ही रात को भी झुलसा रही हैं। गर्म हवाओं से दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को मुश्किल झेलनी पड़ रही है। दिन भर चटक धूप खिलने से सामान्य तापमान में हुई बढ़ोतरी का असर रात के न्यूनतम तापमान में भी देखने को मिला। रात का पारा भी सात डिग्री अधिक रहने से गर्म हवाओं ने खूब परेशान किया। दून का न्यूनतम पारा 29.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, जून के पहले सप्ताह के बाद गर्म हवाओं से राहत मिलने के आसार हैं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सामान्य तापमान में 4.5 डिग्री की बढ़ोतरी होने के बाद हीट वेव चलती है। इस बार मई में अभी तक कई बार सामान्य तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्म हवाएं चली हैं। इसका असर रात के समय में भी देखने को मिला। प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में तेज गर्जना के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी, और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इन जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। यह रहा तापमान शहर                अधिकतम                    न्यूनतम देहरादून               42.8                         29.3 पंतनगर                 42.4                        29.4 मुक्तेश्वर                  29.0                       18.1 नई टिहरी                32.0                     19.4

UK:भाजपा सरकार की योजनाओं में नही होता किसी तरह का भेदभाव – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून/पटियाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निकट मिनी सचिवालय, पटियाला ग्रामीण, पंजाब में पटियाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती परनीत कौर के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की हर सभा में जनता का समर्थन भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। उन्होंने जनता से पटियाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती परनीत कौर के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। 1 जून को होने वाले चुनाव में हर एक वोट भाजपा को जाए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने हर पल देशवासियों को समर्पित किया है। जिसके फलस्वरूप आज भारत आर्थिक, सामाजिक, और वैज्ञानिक रूप से हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु अनेकों योजनाएं लागू की हैं। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल-नल से जल, लखपति दीदी योजना आयुष्मान योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अन्य कई योजनाओं ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदलने का काम किया है। देश के 11.8 करोड़ किसानों को सीधे किसान समृद्धि योजना का लाभ मिल रहा है। एमएसपी को बढ़ाकर किसानों को उचित मूल्य देने का काम किया है। आज फसल बीमा योजना शुरू होने से किसानों को राहत मिली है। आज देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण करवाया गया है। गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादाें के नाम पर वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। उनका इतिहास भारत और दुनिया के सामने लाया गया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में भी सिख धर्म के बड़े स्थल हैं। उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब के कपाट खुल गए हैं। हेमकुंड यात्रा बहुत कठिन होती है। हेमकुंड साहिब यात्रा को सरल बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने वहां रोपवे का शिलान्यास कर दिया है। चार धाम यात्रा चल रही है। चार धाम के साथ मानसखंड यात्रा भी तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं में किसी तरह का कोई भेदभाव नही होता। कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों की तुष्टिकरण की राजनीति भारत की एकता अखंडता के लिए खतरा है। तुष्टिकरण की राजनीति में कांग्रेस इतने नीचे गिर गई है कि वो अब आपकी आधी कमाई छीनने की बात करती है। कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता हासिल कर घोटाला करना है। 2014 से पहले हर दिन घोटाले हुआ करते थे। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे विश्व में हमारा मान सम्मान स्वाभिमान बड़ा है। आज पूरी दुनिया भारत के रुख का इंतजार करती है। मोदी ने रूस यूक्रेन युद्ध रुकवाकर भारतीय बच्चों को विदेश की धरती से सकुशल निकाला। आप पार्टी ने भ्रष्टाचार में कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। सभी विपक्षी पार्टियों ने मिलकर ठगबंधन बनाया है। मुख्यमंत्री ने जनता से पटियाला से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती परनीत कौर के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विजय बनाकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा, विधायक गुरमिर सिंह, अजीत गोबचड़े एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

UK:सीएम धामी ने ऋषिकेश पहुंचकर चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री धामी ने आज ऋषिकेश पहुंचकर चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं समेत पेयजल, भोजन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनाए गए विश्राम स्थल, स्वास्थ्य केन्द्र एवं यात्रा नियंत्रण कक्ष में सभी सुविधाओं का भी जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने एवं व्यवस्थित यात्रा हेतु आपसी सामंजस्य से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक चारधाम यात्रा हेतु हमारी सरकार धरातल पर कार्य कर रही है।

UK:प्रधानमंत्री मोदी के साथ है पंजाब की जनता का समर्थन – मुख्यमंत्री धामी

पटियाला/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निकट मिनी सचिवालय, पटियाला ग्रामीण, पंजाब में पटियाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती परनीत कौर के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की हर सभा में जनता का समर्थन भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। उन्होंने जनता से पटियाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती परनीत कौर के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। 1 जून को होने वाले चुनाव में हर एक वोट भाजपा को जाए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने हर पल देशवासियों को समर्पित किया है। जिसके फलस्वरूप आज भारत आर्थिक, सामाजिक, और वैज्ञानिक रूप से हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु अनेकों योजनाएं लागू की हैं। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल-नल से जल, लखपति दीदी योजना आयुष्मान योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अन्य कई योजनाओं ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदलने का काम किया है। देश के 11.8 करोड़ किसानों को सीधे किसान समृद्धि योजना का लाभ मिल रहा है। एमएसपी को बढ़ाकर किसानों को उचित मूल्य देने का काम किया है। आज फसल बीमा योजना शुरू होने से किसानों को राहत मिली है। आज देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण करवाया गया है। गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादाें के नाम पर वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। उनका इतिहास भारत और दुनिया के सामने लाया गया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में भी सिख धर्म के बड़े स्थल हैं। उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब के कपाट खुल गए हैं। हेमकुंड यात्रा बहुत कठिन होती है। हेमकुंड साहिब यात्रा को सरल बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने वहां रोपवे का शिलान्यास कर दिया है। चार धाम यात्रा चल रही है। चार धाम के साथ मानसखंड यात्रा भी तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं में किसी तरह का कोई भेदभाव नही होता। कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों की तुष्टिकरण की राजनीति भारत की एकता अखंडता के लिए खतरा है। तुष्टिकरण की राजनीति में कांग्रेस इतने नीचे गिर गई है कि वो अब आपकी आधी कमाई छीनने की बात करती है। कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता हासिल कर घोटाला करना है। 2014 से पहले हर दिन घोटाले हुआ करते थे। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे विश्व में हमारा मान सम्मान स्वाभिमान बड़ा है। आज पूरी दुनिया भारत के रुख का इंतजार करती है। मोदी जी ने रूस यूक्रेन युद्ध रुकवाकर भारतीय बच्चों को विदेश की धरती से सकुशल निकाला। आप पार्टी ने भ्रष्टाचार में कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। सभी विपक्षी पार्टियों ने मिलकर ठगबंधन बनाया है। मुख्यमंत्री ने जनता से पटियाला से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती परनीत कौर के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विजय बनाकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा, विधायक गुरमिर सिंह, अजीत गोबचड़े एवं अन्य लोग मौजूद रहे।