जयपुर, 08 जनवरी । जेडीए द्वारा नागरिकों की सुविधा और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से शुरू ई-जनसुनवाई प्रणाली दूसरे दिन गुरुवार को भी निरंतर जारी रही। ई जनसुनवाई में गुरुवार को 27 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जेडीसी ने बुधवार को इस डिजिटल पहल का शुभारंभ किया था। ई-जनसुनवाई के दूसरे दिन गुरुवार को जेडीए के जोन-7, जोन-8, जोन-9 और जोन-11 के उपायुक्तों के साथ-साथ मुख्य नियंत्रक (प्रवर्तन) और निदेशक (अभियांत्रिकी-प्रथम) द्वारा प्रार्थियों की समस्याएं सुनी गईं और उनका समाधान किया गया। गुरूवार को अधिकारियों द्वारा 40 प्रकरणों में ई-जनसुनवाई की गई एवं 27 प्रकरण निस्तारित किए गए। 01 प्रकरण का निस्तारण संभव नहीं है, 10 प्रकरण लंबित एवं 2 प्रकरणों को अग्रिम ई-जनसुनवाई में रखा जाएगा।
Related Posts
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर हाउस में बिल्व का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
ख़बर शेयर करें -मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत…
बीसलपुर बांध में पानी की आवक कम, एक गेट और बंद किया
ख़बर शेयर करें -बीसलपुर बांध परियोजना के एक्सईएन मनीष बंसल ने बताया कि कैचमेंट एरिया मेें बरसात का दौर धीमा…
मंत्रालयिक कर्मचारी श्रेणी में दिए गए आरक्षण पर दखल से इनकार
ख़बर शेयर करें -जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा व जस्टिस चन्द्रप्रकाश श्रीमाली की खंडपीठ ने यह आदेश धर्मेन्द्र सिंह शेषमा व…
