भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी का शनिवार देर रात लखनऊ स्थित किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वह केजीएमयू में भर्ती थे जहां उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक है। सोनभद्र जिले के रहने वाले जयप्रकाश चतुर्वेदी का विद्यार्थी जीवन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संपर्क हुआ। बाद में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने। संघ ने उन्हें भाजपा में भेजा। पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में वह भाजपा के संगठन मंत्री रहे। भारतीय जनता पार्टी से वह विधान परिषद सदस्य भी रहे। उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
Related Posts
निजी स्कूल में काम करने वाले माली का शव स्कूल की छत पर फंदे से लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
ख़बर शेयर करें -थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि 56 वर्षीय राकेश ग्रेनो वेस्ट स्थित…
महर्षि भारद्वाज चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन के न्यासी मंडल की बैठक
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 28 जून । महर्षि भारद्वाज चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन के न्यासी मंडल की बैठक रविवार की सायं…
महाकुम्भ : दोपहर दो बजे तक 1.52 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
ख़बर शेयर करें -महाकुम्भ के सेक्टर 22 में आग लगने से कई पंडाल जल गए, मौके पर पहुंची कई दमकल गाड़िया…
