Thelokjan

site logo

KIIT विश्वविद्यालय में हर्ष-उल्लास के साथ मनाई गई छठ पूजा, आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

भुबनेश्वर | उत्तर भारत के सबसे महत्वपूर्ण पर्व में से एक छठ पूजा का भव्य आयोजन KIIT विश्वविद्यालय में हुआ। लोक आस्था के इस महापर्व के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में किट और किस विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ० अच्युता सामंत, KIIT विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० सश्मिता सामंत और कुलसचिव ज्ञान रंजन महंती मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

इस कार्यक्रम में KIIT विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले उत्तर भारत के हजारों छात्र और छात्राओं ने भाग लिया और छठी  मैया की पूजा अर्चना की।

छठ पूजा के अवसर पर डॉ अच्युता सामंत ने छठ महापर्व के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि, यह पर्व सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि एक संस्कृति है जो लोगों में परस्पर सहयोग और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने सभी छात्र और छात्राओं को बधाई दी और सभी के स्वस्थ्य रहने की कामना की।

डॉक्टर सामंता ने सूर्य देव से सभी के जीवन में प्रेम, सुख-शांति और समृद्धि की चमक बिखेरने की कामना की।

गौरतलब है की KIIT विश्वविद्यालय में देश के हर राज्य के तीस हजार से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। KIIT विश्वविद्यालय की खासियत है कि साल के अलग-अलग समय में देश के विभिन्न क्षेत्रों में मनाए जाने वाले विभिन्न पर्व-त्योहारों का आयोजन यहां किया जाता है।

Must Read

Latest News

नैनीताल हाईकोर्ट की शिफ्टिंग की केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, बताई जा रही ये वजह…

उत्तराखंड हाईकोर्ट की शिफ्टिंग को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि लंबी खीचतान और विरोध के बीच केन्द्र सरकार ने

इस विभाग में प्रमोशन के बाद मिली नयी तैनाती, देखें आदेश

अविकल उत्तराखंड देहरादून। पुलिस विभाग में पदोन्नति के बाद सब इंस्पेक्टर से निरीक्षक बने 15 पुलिसकर्मियों को नयी तैनाती दी गयी। आईजी कार्मिक विम्मी सचदेवा

राहुल गाँधी के प्रेस कांफ्रेंस की 10 बड़ी बातें, पढ़िए क्या बोले राहुल

नई दिल्ली | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने आज दोपहर 1 बजे, अपनी लोकसभा सदस्य्ता रद्द होने के बाद पहली बार प्रेस कांफ्रेंस