Thelokjan

site logo

madhya pradesh

मध्य प्रदेश में प्रियंका गाँधी ने शुरू किया चुनावी अभियान, नर्मदा नदी पर पूजा से हुआ आरम्भ

MP | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार, 12 जून को 2023 को मध्यप्रदेश पहुंचीं अपने चुनावी अभियान की शुरुवात की। इसको मध्यप्रदेश में कांग्रेस के महा अभियान की शुरुआत माना जा रहा है। बताते चलें कि, उन्होंने यहां नर्मदा नदी के तट पर पहुंचकर पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना और आरती की। देखिए तस्वीरें। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार, 12 जून 2023 को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का श्रीगणेश करने पहुंची। मध्यप्रदेश के जबलपुर में उन्होंने नर्मदा नदी के तट पर पहुंचकर पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना और आरती की। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, सांसद विवेक तंखा सहित तमाम अन्य नेता मौजूद रहे। गांधी को स्थानीय विधायक तरुण भनोट ने भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की और अन्य नेताओं ने नर्मदा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। प्रियंका गांधी ने आम लोगों से भी मुलाकात की। इसके बाद वो भंवरताल पार्क में गोंड रानी वीरांगना दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही आम सभा को संबोधित करेंगी। इस सभा में पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ राज्य के तमाम आला नेता शामिल होंगे। कांग्रेस महासचिव ने कांग्रेस मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। शनिवार को जबलपुर में शिवराज सिंह चौहान लाडली बहनों के लिए अपनी 1000 रुपये वाली स्कीम की पहली किस्त जारी करने के साथ यह घोषणा कर गए हैं कि, इसे बढ़ाकर 3000 रुपये महीना कर दिया जाएगा। अब प्रियंका गांधी के सामने चुनौती है कि वह 15 सौ रुपए महीने वाली कांग्रेस की नारी सम्मान योजना से कैसे सीएम शिवराज के इस दांव को काउंटर कर पाएंगी।

मध्य प्रदेश में प्रियंका गाँधी ने शुरू किया चुनावी अभियान, नर्मदा नदी पर पूजा से हुआ आरम्भ Read More »

MP : अपने प्यार को अमर रखने के प्रयास में, पति ने घर के आंगन में दफनाया पत्नी का शव

मध्य प्रदेश | बीमार पत्नी की मौत के बाद मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में पति ने शव को घर के अंदर ही दफना दिया। खबर फैलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने मौके पर पहुँच कर शव को निकलवाया और विधि विधान से शमशान घात में दफ़न करवाया। लंबे समय से बीमार चल रहीं वार्ड नं 14 निवासी शिक्षक ओंकार दास मोंगरे की पत्नी रुक्मणि की मौत 23 अगस्त की सुबह अस्पताल में हुई। अंतिम संस्कार किम तैयारियां शुरू कर चुके परिजनों के सामने पति ओंकार दास ने घर के अंदर ही शव दफनाने की जिद पकड़ ली और घर के सामने स्थित कमरे में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। इस बात की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को लगी वे आक्रोशित हो गए। स्थानीय लोगों का कहना था कि मोहल्ले की महिलाएं व बच्चे इस घटना से काफी डरे सहमे हुए हैं, लिहाजा शव को श्मशान घाट में दफनाया जाए। मोहल्ले के लोग रात में ही कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गए और प्रशासन से इस मामले में दखल देने की मांग करने लगे। पुलिस प्रशासन ने घर के अंदर से निकलवाया शव गौरतलब यह है कि मृतका पनिका समाज से है और पनिका समाज में शव को घर के अंदर दफनाने की परंपरा है।  मृतका का पति भी प्रशासन को परंपरा का हवाला दे रहा था लेकिन लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने शव को घर के अंदर से निकलवा कर श्मशान में दफ़न करवाया। डिंडोरी कोतवाली टीआई सीके सिरामे ने बताया कि वार्ड क्रमांक 14 से 23 अगस्त की सुबह एक महिला के शव को घर में ही दफनाए जाने की जानकारी मिली थी। आसपास के लोगों को ऐतराज था और उन्होंने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। राजस्व विभाग के अधिकारियों और नगर पंचायत के अधिकारियों को भी इस मामले से अवगत कराया गया। 24 अगस्त को शिक्षक के घर पहुंचे. परिजनों को समझाकर शव को पहले घर से निकलवाकर श्मशान घाट में दफनाया गया है। लंबे समय से बीमार चल रही थी महिला टीचर के भांजे जगपाल ने बताया कि मामी लंबे समय से बीमार थीं। 23 अगस्त की सुबह उनका निधन हुआ जिसके बाद मामा ओंकार दास मोंगरे ने जाति-समाज की परंपरा के अनुसार घर के आंगन में ही उनका विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार करवाया. दोनों के कोई बच्चा नहीं था। वो चाहते थे कि उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार घर में ही हो। वह हमेशा के लिए अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते थे।    

MP : अपने प्यार को अमर रखने के प्रयास में, पति ने घर के आंगन में दफनाया पत्नी का शव Read More »