Anushka Sharma ने किया Cannes 2023 में debut, सफ़ेद गाउन में बिखेरा सुंदरता का जलवा, देखिए तस्वीरें

मुंबई, महाराष्ट्र | बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कारपेट पर अपनी शानदार शुरुआत की। ये पहली बार था जब कान्स में अनुष्का ने शिरकत की। वहीं इस इवेंट में अनुष्का सफेद गाउन पहनकर पहुंचीं। जिसमें बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में डेब्यू किया। अनुष्का का यह गाउन लंदन के डिजाइनर रिचर्ड क्वीन ने डिजाइन किया है। अनुष्का ने व्हाइट कलर की ऑफ शोल्डर बॉडीफिडेट ड्रेस पहना था, जिसमेंबेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। कानों में छोटे से ईयररिंग्स और और हाथों में अंगूठी पहने अनुष्का बेहद ही खूबसूरत लग रही है। ये ड्रेस फ्लावर की डिटेलिंग के साथ और भी ग्रेसफुल लग रही है। साथ ही अनुष्का मिनिमल मेकअप में नजर आई। अगर अनुष्का की हेयर स्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने आउटपिट को कंप्लीट करने के लिए स्लीक हेयर बन चुना था। अनुष्का सिनेमा में महिलाओं को सम्मानित करने के लिए रेड कारपेट पर वॉक किया.इस समारोह में उनके साथ अभिनेत्री केट विंसलेट भी रही। अनुष्का कान्स में लोरियल को रिप्रेजेंट कर रही थीं और उनके साथ एंबेसडर ईवा लोंगोरिया और एंडी मैकडॉवेल ने भी रेड कारपेट पर वॉक किया। अगरवर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार फिल्म कला में देखा गया था, जिसमें वो कैमियो की भूमिका में नजर आई थी। जल्द ही अनुष्का शर्मा फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली हैं. जो पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर एक बायोपिक है। वहीं इस फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है।          

Anushka Sharma ने किया Cannes 2023 में debut, सफ़ेद गाउन में बिखेरा सुंदरता का जलवा, देखिए तस्वीरें Read More »