सीएम ने किया टेंट सिटी का निरीक्षण
वाराणसी | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को टेंट सिटी का निरीक्षण किया। सीएम ने टाउन हॉल रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। यहां निराश्रितों को भोजन व कंबल बांटा। उन्होंने संत रविदास प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। वाराणसी दौरे पर मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और शीश झुकाकर पूजन-अर्चन किया। …